टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के क्या अरमान और रूही कर रहे हैं के दूजे को डेट, एक्टर Shehzada Dhami ने तोड़ी चुप्पी

Yeh Rishta Kya Kehlata hai News: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रूही और अरमान का किरदार निभा रहे समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी ने अपने डेटिंग ख़बरों की सचाई बताई है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata hai News

Yeh Rishta Kya Kehlata hai News: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों लीप के बाद की कहानी दिखाई जा रही है। सीरियल से प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा की एग्जिट के बाद अब अभिरा, अरमान और रूही का लव ट्राइएंगल चल रहा है। सीरियल के सेट से कुछ दिनों से खबरें उड़ रही है की अरमान और रूही रियल लाइफ में डेट कर रहे हैं। यानी अब शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे प्यार में पड़ गए हैं एक दूजे के। तब इसी पर खुद एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अरमान का किरदार निभा रहे शहजादा धामी (Shehzada Dhami) से पूछा गया की क्या वो डेट कर रहे हैं? जिसपर एक्टर ने जवाब दिया कि वह इन अफवाहों से प्रभावित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह इस पर ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहते, क्योंकि सब कुछ सामने है। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'चर्चा करो हमारे बारे में'।

साथ ही एक्ट्रेस प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe) भी कहती हैं कि कि वे उस बंधन को जानते हैं जिसे वे साझा करते हैं और उन्हें दूसरों को साबित करने की कोशिश नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि लोग वही सोचेंगे जो वे सोचना चाहते हैं और वे हर किसी को चुप नहीं करा सकते। वे वैसे ही व्यवहार करेंगे जैसे वे हैं, वे अच्छे दोस्त हैं और उनकी दोस्ती पर किसी भी चीज़ का प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article