Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का लेटेस्ट एपिसोड कंटेस्टेंट्स के ड्रामे और झगड़ों से भरपूर रहा है। एक तरफ जहां टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा एक दूसरे पर भड़कते नजर आए हैं। वहीं दूसरी ओर बिग बॉस के एक नए रूल ने घरवालों की हालत पतली कर दी है। बिग बॉस ने घरवालो को साफ-साफ कर दिया है कि अब किचन तीनों मकान के कंटेस्टेंट के बीच बांटने वाला है और एक समय में केवल एक ही मकान के लोग खाना बनाएंगे। वो खाना वह आपस में शेयर नहीं कर सकते हैं।
Ankita Lokhande and Mannara Chopra Fight
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 की सना रईस खान पर आर्यन का नाम इस्तेमाल करने के लिए गिरी गाज, मत्थे लगा 10 करोड़ का मानहानि केस
जिसके साथ ही किचन सुबह 1 घंटे और दिन व रात को 3-3 घंटे के लिए खुलने वाला है। इस बीच अंकिता कुछ समझाने हुए मन्नारा को ‘बच्ची’ बोलती है, जिस पर वह बुरी तरह भड़क जाती हैं और अंकिता को उल्टा भला बुरा सुनाने लगती हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
अंकिता की बात पर मन्नारा ने खोया अपना आपा
अंकिता का ये बच्ची वाला कमेंट सुनकर मन्नारा चोपड़ा बुरी तरह भड़क जाती है। मन्नारा को अंकिता का बच्ची बोलना बिलकुल पसंद नहीं आता है। हालांकि अंकिता उन्हें समझाने की कोशिश करती हैं कि उनके बच्ची बोलने का गलत मतलब नहीं था। बस इसी बात पर दोनों की एक दूसरे से लड़ाई हो जाती है।
वहीं दूसरी ओर अंकिता चोरी-छिपे किचन से रोटी बना रही होती है। जिसपर बिग बॉस भड़क जाते हैं और किचन की टाइमिंग से 12 मिनट और कम कर देते हैं। जिसके बाद पूरे घर का गुस्सा अंकिता पर फूट जाता है।
