बॉलीवुड

Priyanka Chopra Diwali Bash: प्रियंका ने पति निक संग अमेरिका में सेलिब्रेट की दिवाली, लहंगे में देसी गर्ल लगीं बला की खूबसूरत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 14, 2023, 11:45 AM IST

Priyanka Chopra- Nick Jonas Diwali Party: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने परिवार और दोस्तों के साथ अमेरिका में दिवाली सेलिब्रेट की। कपल के दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Image

Priyanka Chopra- Nick Jonas (credit pic: instagram)

Priyanka Chopra- Nick Jonas Diwali Party: प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में दिवाली सेलिब्रेट की। कपल के दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल ने परिवार और दोस्तों के साथ लॉस एंजेलिस में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया। देसी गर्ल अपने पति निक के साथ एथनिक आउटफिट में नजर आईं। कपल दिवाली पार्टी में एक- दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए। फैंस कपल की फोटो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

फोटो में प्रियंका वेलवट कलर के ब्लॉउज और गोल्डन कलर के लहंगे में नजर आईं। एक्ट्रेस ने बोल्ड मेकअप ने फैंस का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस का दिवाली लुक काफी स्टाइलिश और क्लासी लग रहा है। निक जोनस भी व्हाइट कलर के कुर्ते- पजामे में नजर आए। निक के साथ उनके भाई भी दिखाई दिए।

प्रियंका ने अमेरिका में पति संग सेलिब्रेट की दिवाली

दिवाली पार्टी में प्रियंका का मेकअप यूजर्स को पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, प्रियंका ने ऐसा बेकार मेकअप क्यों किया। दूसरे यूजर ने लिखा, लगता है प्रियंका पार्टी की थीम भूल गई। वहीं, कुछ यूजर्स को उनका यूनिक लुक काफी अच्छा लगा। प्रियंका ने इस बार दिवाली पर बेटी मालती मेरी की रंगोली बनाते हुए फोटो शेयर की थी। एक्ट्रेस हाल ही में Mami फेस्टिवल के लिए भारत आई थी। एक्ट्रेस के स्टाइलिश लुक ने फैंस का दिल जीत लिया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article