Bigg Boss 17: Ankita-Vicky के झगड़े पर भड़कीं किश्वर मर्चेंट, बोलीं- कोई इन्हें चुप कराओ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 17, 2024, 12:26 PM IST

Bigg Boss 17: शो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच में जमकर झगड़ा हो रहा है। झगड़ पर सेलेब्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। हाल ही में किश्वर मर्चेंट ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए अपनी नारजगी जताई है। एक्ट्रेस का ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में हाईवोल्टेड ड्रामा चल रहा है। शो में विक्की जैन (Vicky Jain) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने जब एंट्री की थी तो फैंस बेहद खुश थे। लेकिन घर में पहले ही हफ्ते से दोनों के बीच में मनमुटाव देखने को मिल रहा है। कपल का रिश्ता दिनोंदिन खराब होता जा रहा है। घर में दोनों एक- दूसरे को बाहर जाकर छोड़ने की धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। ऑडियंस से लेकर सेलेब्स तक विक्की और अंकिता के झगड़े पर अपनी राय दे रहे हैं। अब दोनों के झगड़े पर किश्वर मर्चेंट और जरीन खान ने कमेंट किया है।

End of Feed