Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट ने उड़ाई एक दूसरे की धज्जियां, नेशनल टेलीविजन पर हुआ पति पत्नी का कलेश

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो बिग बॉस 17 का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट एक दूजे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिये आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के घर में कुछ ही हफ़्तों के अंदर अंदर घमासान हो गया है। कई कंटेस्टेंट आपस में लड़े तो कई हाथापाई पर उतर आए। इस वजह से शो के मेकर्स को टीआरपी में काफी ज्यादा फायदा हो रहा है। शो के कंटेस्टेंट और रियल लाइफ पत्नी पति नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की लड़ाइयां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसे मे इस कपल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें ऐश्वर्या और नील एक दूसरे पर जोर-जोर से चिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss 17

दरअसल वीडियो में देखा जा रहा है की कैसे ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और नील भट्ट (Neil Bhatt) एक दूसरे पर बहुत गुस्सा है और खूब चिल्ला रहे हैं। जहां एक तरह ऐश्वर्या नील को कहते हुए नजर आ रही है की तू चीला क्यों रहा है आवाज नीची रख। वहीं दूसरी तरफ नील कह रहे हैं की मैं तेरी यहां सुनने नहीं आया हूं गेट लॉस्ट। दोनों ने एक दूसरे से बात ना करने को भी कह डाला। पति पत्नी के इस झगडे को देख घरवाले बहुत हैरान परेशान होने लगे।

End of Feed