Bigg Boss 17: इस हफ्ते एक नहीं तीन कंटेस्टेंट की कटी घर की टिकट, अब Anurag Dobhal को दिखाया बाहर का रास्ता

Anurag Dobhal Out From Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 17 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शो में लाइव एविक्शन के दौरान अनुराग डोभाल को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Anurag Dobhal Out From Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का फिनाले दिन भर दिन नजदीक आता जा रहा है। ऐसे में घर में सभी सदस्य एक दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही घर में नॉमिनेशन का डर अभी सभी घरवालों को बेहद सताने भी लग गया है। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर मेकर्स द्वारा एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें लाइव एविक्शन होता हुआ दिख रहा है। मतलब घर से इस बार दो नहीं तीन कंटेस्टेंट बाहर हुए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर के बारे में।

Anurag Dobhal Out From Bigg Boss 17

सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में पिछले हफ्ते रिंकू धवन और नील भट्ट को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। अब लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला की इस हफ्ते लाइव एविक्शन होगा, यानि घर से अब एक और कंटेस्टेंट की विदाई की जाएगी। प्रोमो में देखने को मिला की कप्तान और एक्स कप्तान अनुराग डोभाल, अभिषेक कुमार और आयशा खान को बॉटम तीन में रखते हैं।

End of Feed