Shaheer Sheikh-Ruchika Kapoor Blesssed With Second Baby Girl: टीवी एक्टर शहीर शेख अपनी दमदार एक्टिंग के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं, साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग भी आसमान छूती है। एक्टर अक्सर अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसे में एक्टर और उनकी पत्नी रुचिका कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभी कुछ ही समय पहले इस जोड़ी के दूसरी बेटी ने जन्म लिया है।
एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) की पत्नी रुचिका कपूर (Ruchika Kapoor) ने प्यारी से बेटी को जन्म दिया है, जिसकी खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। रुचिका ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि बहन होने की दूसरी सबसे अच्छी बात यह है कि वास्तव में कुछ भी नहीं है। कुछ भी तुलना नहीं की जा सकती है, अनाया और कुदरत। इसके बाद फैंस और कई टीवी सेलेब्स ने कपल को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की खुशी में सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
इसी के साथ कई लोग तस्वीर को देखते हुए कह रहे हैं की कपल की दूसरी बेटी कुछ महीने की लग रही है। ऐसे में इस बच्ची ने जन्म कब और कहां लिया इसकी जानकारी कपल ने अब तक नहीं दी है। जानकारी के लिए बता दें की साल 2020 में एक दूजे संग निकाह किया था।
