Bigg Boss 17: मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 में इन दिनों एंटरटेनमेंट का फूल डोज देखने को मिल रहा है। कैसे सभी कंटेस्टेंट गेम के लिए एक दूसे के खून के प्यासे बन गए हैं। हर कोई फाइनल की रेस में दौड़कर ट्रॉफी अपने नाम करना चाहता है। ऐसे में घर में दो एक्स पार्टनर आए ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के बीच का रिश्ता किसी को समझ नहीं आ रहा है। एक पल में दोनों लड़ते हैं दूसरे पल साथ बैठते हैं। लेकिन हाल ही के प्रोमो में दोनों के बीच इतनी भयंकर लड़ाई देखने को मिली की सभी बातें सुनकर चौंक गए हैं।
ये भी पढ़ें:- वापसी के साथ ही सलमान ने Abhishek Kumar पर फोड़ा बम, हिंसक बर्ताव और झगड़े के लिए लगाई लताड़
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के पिछले एपिसोड में देखा गया की कैसे किचन एरिया में दोनों एक दूसरे से लड़ रहे होते हैं। तभी ईशा मालवीय (Isha Malviya) कहती है की आप स्टेरॉइड्स वाले इंजेक्शन लेते हो आपके मां बाप भी आपसे परेशान हैं। ऐसे में दोनों एक दूसरे पर वन नाईट स्टैंड का आरोप भी लगाते हैं।
अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) सिर्फ यहीं नहीं रुके उन्होंने ईशा पर इल्जाम लगाते हुए कहा की ब्रेकअप के डेढ़ महीने बाद आपने दूसरा पटा लिया, रात को क्लब जाती है सुबह घर आती है। साथ ही ईशा द्वारा की गई बातों से समर्थ भी परेशान होते हैं और उन्हें समझाते हैं की अभिषेक की तरह वो भी नीचे ना गिरें।
