टीवी मसाला

Bigg Boss 17: ईशा और समर्थ जुरेल के तानों से बौखलाए अभिषेक कुमार, नेशनल TV पर उडारियां एक्टर को मारा तमाचा

Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Slaps Samarth Jurel: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक कुमार गुस्से में समर्थ जुरेल को थप्पड़ मारते नजर आए।

Image

'बिग बॉस 17'

Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Slaps Samarth Jurel: टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। शो लगातार कंटेस्टेंट्स के कारण विवादों में बना हुआ है। हालांकि लाखों कोशिशों के बाद भी 'बिग बॉस 17' की टीआरपी रेटिंग बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। वहीं आज के एपिसोड में 'बिग बॉस 17' में एक और बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक कुमार , समर्थ जुरेल को तमाचा मारते नजर आए।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का ये प्रोमो वीडियो देख फैंस भी हैरान रह गए। हालांकि फिजिकल होने के बाद भी लोग अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) का समर्थन करते दिखे। दरअसल, 'बिग बॉस 17' के वायरल वीडियो में समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) अभिषेक कुमार को 'चोमू' कहते दिखाई दिये। इसपर अभिषेक ने भी उन्हें लुच्चे का टैग दिया। वहीं समर्थ जुरेल ने अपनी हदें पार करते हुए कहा, "बाप का गटर छाप लौंडा।" समर्थ की बातों से अभिषेक कुमार चिढ़ गए और उन्होंने कहा, "बाप पर मत जा।" लेकिन समर्थ नहीं मानें और उन्होंने कहा, "बाप का गटरछाप लौंडा, जो अपना इलाज आधा ही छोड़कर आया है।"

समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) के साथ-साथ ईशा मालवीय ने भी अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) का मजाक बनाना शुरू कर दिया। ईशा ने ताना मारते हुए कहा, "तेरे मम्मी-पापा भी तुझसे परेशान हो गए थे और इसलिए तुझसे हाथ जोड़ लिया था। ये ले टीवी तोड़ दे।" जहां ईशा और अभिषेक के बीच बहस जारी थी तो वहीं समर्थ जुरेल उनके आसपास कूदने में लगे हुए थे। ऐसे में गुस्से में आकर अभिषेक ने उन्हें तमाचा जड़ दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article