टीवी मसाला

Bigg Boss 17: शो से एलिमिनेट होते ही अनुराग डोभाल का फूटा मेकर्स पर गुस्सा, बोले- मेरे साथ गलत हुआ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 2, 2024, 06:40 PM IST

Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल इस हफ्ते घर से बेघर हो गए है। अनुराग ने शो से निकलते ही मेकर्स संग जमकर झगड़ा किया। बाबू भैया ने मीडिया इंटरव्यू तक देने से मना कर दिया है।

Image

Anurag Dobhal (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: इस हफ्ते मिड एविक्शन होगा। इस एविक्शन में घरवालों की वोटिंग के हिसाब से अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) एलिमिनेट हो गए। अनुराग ने शो से निकलते ही मेकर्स पर भड़ास निकाली। शो से निकलने के बाद अनुराग उर्फ बाबू भैया ने शो के क्रिएटिव टीम के साथ झगड़ा किया। अनुराग ने किसी भी तरह का मीडिया इंटरव्यू देने के मना कर दिया। इतना ही नहीं अनुराग ने मेकर्स को चैलेंज किया कि वो कभी भी वोट्स के हिसाब से आउट नहीं होते। उनके साथ गलत हुआ है। ये मेकर्स की चाल है।

अनुराग ने कहा, उन्हें पूरा यकीन है कि अगर वो शो में रहते तो ये ट्रॉफी वहीं जीतते। मीडिया इंटरव्यू देना कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा है। अनुराग और क्रिएटिव टीम के बीच में मीडिया इंटरव्यू को लेकर बात चल रही हैं।

अनुराग का फूटा मेकर्स पर गुस्सा

अनुराग गेम की शुरुआत से ही मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहे हैं। यूट्यूबर ने शुरुआती हफ्तों में कहा था, मेकर्स शो में सिर्फ टीवी के चहेते सितारों को दिखा रहे हैं। यूट्यूबर को जानबुझकर नहीं दिखाया जा रहा है। इस बात को लेकर घर में जमकर बवाल हुआ था। इतना ही नहीं अनुराग ने मेकर्स और सलमान खान पर उनकी ब्रोसेना का मजाक उड़ाने का भी आरोप लगाया था। इस वजह से सलमान ने अनुराग से बात तक करने से मना कर दिया था। बाबू भैया की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article