Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Roast Isha Malviya: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स आज रात रोस्ट टास्क कराएंगे, जिसके तहत घर में बड़ी मात्रा में दर्शकों की भी एंट्री होगी। बिग बॉस 17 के रोस्ट टास्क के तहत कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को दर्शकों के सामने रोस्ट करते दिखाई देंगे। खास बात तो यह है कि इससे जुड़ा एक प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने मुनव्वर फारूकी को तो रोस्ट किया ही। साथ ही ईशा मालवीय का सारा गुरूर भी मिट्टी में मिला दिया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: फिनाले की दहलीज पर आकर कटी इस कंटेस्टेंट की घर की टिकट, नाम सुन आपको भी होगी खुशी
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का ये प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आया कि अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) घरवालों को रोस्ट करने के लिए मंच पर आते हैं। वह मुनव्वर के पास बैठकर कहते हैं, "मेरे और मेरे दोस्त के बीच एक कॉमन चीज है, 'लड़की।' मुझे मिल नहीं रही और इसके लिए घर में भी लाइन लगी हुई हैं।" अभिषेक कुमार की बातें सुनकर जहां सब हंसने लगते हैं तो वहीं मुनव्वर फारूकी जैकेट में अपना मुंह छुपा लेते हैं। लेकिन बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार यहीं नहीं रुके।
अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने रोस्टिंग के दौरान ईशा मालवीय (Isha Malviya) को आड़े हाथों लिया और कहा, "ईशा जी हमेशा कहती रहती हैं कि मैंने टीवी तोड़ा है, टीवी तोड़ा है। टीवी का तो पता नहीं, लेकिन मैंने तेरा गुरूर जरूर तोड़ा है।" अभिषेक की बातें सुनकर ईशा मालवीय का पारा चढ़ जाता है और वह एक्टर की ओर इशारा करते हुए 'नहीं-नहीं' कहती हैं। बता दें कि इन दिनों ईशा मालवीय, अंकिता लोखंडे और आयशा खान लोगों की नजरों में चढ़े हुए हैं।
