Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट्स के बीच में हर दिन रणनीति बदलती रहती है। घर में अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही है। अंकिता का बातों को सुनकर मन्नारा का इमोशनल ब्रेकडाउन हो जाता है। वहीं, अभिषेक कुमार अनुराग को बताते हैं कि ईशा से ब्रेकअप के बाद उनका क्या हाल हो गया था। उड़ारिया एक्टर ने कहा कि ईशा से ब्रेकअप होने के छह महीनों तक मैं सोया नहीं था। मैं रातभर जागता रहता था। मैं साइको हो गया था।
एक्टर ने आगे कहा, मैं हंबल बहुत हूं वैसे तो। ईशा की वजह से हाइप में रहता था। इतनी सुंदर लड़की गर्लफ्रेंड बन जाए तो ऐसा हो ही जाता है थोड़ा। और कई बार उसके चक्कर में लड़ाई हो जाती थी। एक्टर ने आगे बताया कि वो जब भी दूसरी लड़कियों को गले लगाते थे तो उन्हें लगता था कि ईशा क्या सोचेगी। मैं फिर उन जगहों से चला जाता था।
ब्रेकअप के बाद साइको हो गए थे अभिषेक
अभिषेक ने अनुराग से कहा, मुझे लगता है कि ईशा और समर्थ जानबूझकर मेरे सामने इंटीमेट हुए। एक्टर आगे कहते हैं कि ईशा कई बार वो हरकते करती हैं जो वो मेरे साथ थी तब करती थी। घर में ईशा और अभिषके ने बताया था कि उनका ब्रेकअप हो गया है। वहीं, अभिषेक का कहना था कि अभी भी उनके दिल में ईशा के लिए फीलिंग्स है।
