Tiger 3: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। कल यानी 12 नवंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) मुख्य भूमिका में है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। टाइगर 3 में दर्शकों को भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है। सलमान खान की टाइगर 3 के साथ खुशाली कुमार की फिल्म स्टारफिश (Starfish) का ट्रेलर भी रिलीज होगा। पहले खबरे थे कि टाइगर 3 के साथ फाइटर का ट्रेलर आने वाला है।
स्टारफिश में खुशाली कुमार, मिलिंद सोमान और तुषार खन्ना मुख्य भूमिका में है। फिल्म की कहानी बुक StarfishPickle पर आधारित है। स्टारफिश का निर्देशन अखिलेश जयसवाल ने किया है। फिल्म को टी सीरीज के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म के टीजर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
कल रिलीज होगा स्टारफिश का ट्रेलर
फैंस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इसी महीने 24 नवंबर को रिलीज होगी। सेलिब्रिटी मानवी मंगलानी ने पोस्ट शेयर कर बताया कि सिनेमाघरों में टाइगर 3 के रिलीज से पहले स्टारफिश का ट्रेलर आएगा। स्टारफिश के साथ सलमान की भांजी अलीजेह की फिल्म फर्रे भी रिलीज होने वाली है। अलीजेह फर्रे से बॉक्स ऑफिस पर डेब्यू कर रही हैं।
