Bigg Boss 17: Abhishek Kumar फिर से करेंगे घर में एंट्री! शो में लगाएंगे समर्थ-ईशा की वॉट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 6, 2024, 01:18 PM IST

Bigg Boss 17: वीकेंड का वार पर सलमान खान लगाएंगे ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल की क्लास। अभिषेक फिजिकल वॉयलेंस की वजह से घर से बाहर हो गए है। क्या वीकेंड पर अभिषेक की शो में होगी फिर से वापसी?

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में आज का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट्स से इस हफ्ते का हिसाब लेंगे। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सलमान सभी घरवालों से समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार की लड़ाई को लेकर सवाल पूछते हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक ने जो किया वो गलत था। लेकिन क्या समर्थ सही था। उसने अभिषके को जिस लेवल पर प्रवोक किया वो सही था ईशा। आप अभिषेक की जगह होती तो क्या करतीं? ईशा ने जवाब दिया सर मैं मार देती।

अंकिता लोखंडे ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए अभिषेक को बाहर कर दिया था। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अभिषेक को सपोर्ट कर रहे हैं।

End of Feed