Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 भले ही टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर नहीं है। लेकिन दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेंड करते रहते हैं। घर में मुनव्वर, अंकिता, ऐश्वर्या, विक्की, ईशा और अभिषेक की गेम दिखाई दे रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच हर दिन गेम बदल रही हैं। घर में राशन से लेकर टास्क तक कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़े हो रहे हैं। घर में ईशा और उनके एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक के बीच में दूध को लेकर झगड़ा हुआ।
Isha Malviya and Abhishek kumar (credit pic: instagram)
अभिषेक झगड़े के दौरान ईशा से कहते भी हैं कि तू जबरदस्ती का लड़ रही है। ईशा कहती हैं कि तू मझे इतनी छोटी सी चीज के लिए कैसे बोल सकता है। ईशा की बात सुनकर अभिषेक हर्ट हो जाते हैं। वो घर में फूटफूटकर रोने लगत हैं। अभिषेक को लगता है कि ईशा इतना रूड होकर कैसे बात कर सकती हैं। अभिषेक को इमोशनल देखकर मन्नारा उन्हें समझाती है।
अभिषेक और ईशा में हुआ बड़ा झगड़ा
मन्नारा अभिषेक से कहती हैं तुम स्ट्रांग बनो। अभिषेक मायूस बैठे रहते हैं। वहीं, घर में किचन ड्यूटी को लेकर ऐश्वर्या और अंकिता के बीच जमकर झगड़ा होता है। बहस के दौरान ऐश्वर्या काफी वायलेंट नजर आती है। पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या, नील, अंकिता और विक्की में लगातार झगड़े हो रहे हैं। दिल के मकान में दोनों कपल्स के जमकर झगड़े हो रहे हैं।
