टीवी मसाला

Bigg Boss 17: ईशा की वजह से अभिषेक कुमार के निकले आंसू, मन्नारा ने यूं दिया साथ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 9, 2023, 01:26 PM IST

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरू हो चुकी है। घर में अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के बीच में जमकर झगड़ा होता है। ईशा से झगड़ा होने के बाद अभिषेक काफी इमोशनल हो जाता है। अभिषेक को मायूस देखकर मन्नारा उसे मनाने की कोशिश करती हैं।

Image

Isha Malviya and Abhishek kumar (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 भले ही टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर नहीं है। लेकिन दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेंड करते रहते हैं। घर में मुनव्वर, अंकिता, ऐश्वर्या, विक्की, ईशा और अभिषेक की गेम दिखाई दे रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच हर दिन गेम बदल रही हैं। घर में राशन से लेकर टास्क तक कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़े हो रहे हैं। घर में ईशा और उनके एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक के बीच में दूध को लेकर झगड़ा हुआ।

अभिषेक झगड़े के दौरान ईशा से कहते भी हैं कि तू जबरदस्ती का लड़ रही है। ईशा कहती हैं कि तू मझे इतनी छोटी सी चीज के लिए कैसे बोल सकता है। ईशा की बात सुनकर अभिषेक हर्ट हो जाते हैं। वो घर में फूटफूटकर रोने लगत हैं। अभिषेक को लगता है कि ईशा इतना रूड होकर कैसे बात कर सकती हैं। अभिषेक को इमोशनल देखकर मन्नारा उन्हें समझाती है।

अभिषेक और ईशा में हुआ बड़ा झगड़ा

मन्नारा अभिषेक से कहती हैं तुम स्ट्रांग बनो। अभिषेक मायूस बैठे रहते हैं। वहीं, घर में किचन ड्यूटी को लेकर ऐश्वर्या और अंकिता के बीच जमकर झगड़ा होता है। बहस के दौरान ऐश्वर्या काफी वायलेंट नजर आती है। पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या, नील, अंकिता और विक्की में लगातार झगड़े हो रहे हैं। दिल के मकान में दोनों कपल्स के जमकर झगड़े हो रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article