Bigg Boss 17: इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल की क्लास लगाई। इसके अलावा विक्की को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होंने बिग बॉस के अहम नियम का उल्लंघन किया है। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में खानजादी को लेकर घर में अभिषेक और अरुण के बीच में बहुत बड़ा झगड़ा होता है। सोशल मीडिया पर दोनों के झगड़े का वीडियो वायरल रहा है।
सलमान खान घरवालों को बताते हैं कि खानजादी के दो भाई है। वो उनसे कहती हैं कि अभिषेक मुझे अनकंफर्टेबल फील करवाता है। इस बात पर अभिषेक भड़क जाते हैं। अभिषेक कहते हैं कि ये दोनों क्या कर लेंगे मेरा। अभिषेक और अरुण के बीच इस बात को लेकर झगड़ा होता है। इस झगड़े के लिए घरवाले खानजादी को जिम्मेदार ठहराते हैं। घर में अभिषेक और खानजादी के बीच लव वाला रिलेशनशिप चल रहा है। दोनों अक्सर एक- दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं।
अभिषेक और अरुण में हुआ बड़ा झगड़ा
वीकेंड का वार पर सलमान ईशा और समर्थ को कहते हैं कि तुम दोनों बाहर बेवफूक लग रहे हो। तुम लोग पब्लिक में एक्सपोज हो गए हो। अगर मैं होता समर्थ तुम्हारे जगह तो कभी इस शो में नहीं आता। इस बार घर से कौन बेघर होगा। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
