टीवी मसाला

Elvish Yadav को मिल रहा है फैंस का भरपूर सपोर्ट, यूट्यूबर ने सांप के जहर की सप्लाई समेत सभी आरोपों को बताया 'फेक'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 3, 2023, 01:35 PM IST

Elvish Yadav Denied All Accusation: यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली है। यूट्यूबर पर नोएडा में चल रही रेव पार्टी में कोबरा सांप का जहर सप्लाई करने और विदेशी लड़कियों की एंट्री करवाने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में एल्विश के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है। यूट्यूबर ने इस मामले में सफाई देते हुए वीडियो शेयर किया है।

Image

Elvish Yadav (credit pic: instagram)

Elvish Yadav Denied All Accusation: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव पर रेव पार्टी में कोबरा सांप के जहर की सप्लाई और विदेशी लड़कियों को एंट्री करवाने का आरोप लगा है। इस मामले में एल्विश के खिलाफ नोएडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसारा, इस मामले में पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन किया था जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में एल्विश का नाम भी सामने आया है। यूट्यूबर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। यूट्यूबर ने इस मामले में सफाई देते हुए वीडियो शेयर किया है। फैंस यूट्यूबर को सोशल मीडिया पर सपोर्ट कर रहे हैं।

एल्विश ने अपने वीडियो में कहा, मैंने सुबह- सुबह अपने बारे में न्यूज देखी कि एल्विश यादव अरेस्ट हो गए हैं। एल्विश यादव नशीले पर्दार्थ के साथ पकड़े गए है। मैं आप सबको बता दूं कि ये सभी खबरें झूठ है। इनमें एक प्रतिशत की भी सच्चाई नहीं है। अगर मैं इस मामले में 1 प्रतिशत भी दोषी पाया गया तो सारी जिम्मेदारी मेरी होगी।

एल्विश ने सोशल मीडिया पर दी सफाई

मैं यूपी पुलिस का इस मामले में पूरी तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हूं। मीडिया के लोगों से रिक्वेस्ट है कि जब तक ये आरोप साबित ना हो जाए। तब तक मेरे बारे में ये सब ना लिखें। इन चीजों से मेरा नाम खराब हो रहा है। इन मामलों से मेरा दूर- दूर तक कोई नाता नहीं है। एल्विश का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस यूट्यूबर को सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, भाई आप चिंता मत करो। दूसरे यूजर ने लिखा, कुछ लोगों का दूसरों की इज्जत खराब करके चलता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article