Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर फाइट हो रही हैं। घर में अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के बीच में जमकर लड़ाई हुई। झगड़े के दौरान दोनों ने एक- दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। झगड़े में दोनों ने बीती बातों का जिक्र किया। अभिषेक ने झगड़े के दौरान कहा कि ईशा ने उन्हें धोखा दिया। ईशा ने कहा कि अभिषेक एब्यूसिव पार्टन था। वहीं, अभिषेक ने ईशा के कैरेक्टर पर सवाल उठाए।
Abhishek -Isha (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अंकिता को छोड़ Vicky Jain ने किया रोमांटिक डांस, लोगों ने कहा, बीवी गई तेल लेने...
झगड़े के दौरान ईशा ने कहा कि अभिषेक को उसके बिहेवियर की वजह से पापा ने मारा था। इतना ही नहीं अभिषके ने गुस्से में अपने ही घर का टीवी तोड़ दिया था। अभिषेक भी सबके सामने कहते हैं कि तेरी मम्मी ने तुझसे किसी के साथ देख लिया तो थप्पड़ मारा था। अभिषेक और ईशा के बढ़ते झगड़े को रोकने के लिए बीच में बाकी घरवालों को आना पड़ा।
अभिषेक ने ईशा पर लगाया धोखा देने का आरोप
झगड़े के बाद मुनव्वर अभिषेक को समझाते हैं कि तुम ईशा के साथ बहुत गंदा लड़ते हो। अभिषेक कहता है कि मैंने ईशा की वजह से बहुत सफर किया है। मैंने ईशा से ब्रेकअप के बाद खुद को 6 महीने के लिए कमरे में बंद कर लिया था। मेरे मां-बाप ने ईशा तक से इस बारे में बात की थी। घर में दोनों के बीच लगातार लड़ाई हो रही हैं।
