टीवी मसाला

Aankh Micholi: TV पर धाकड़ एंट्री के लिए तैयार है खुशी दुबे का शो, YRKKH का पत्ता काट बनेगा TRP किंग

Khushi Dubey Aankh Micholi To Start Soon On TV: 'आशिकाना' फेम खुशी दुबे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जल्द ही वह 'आंख मिचोली' के साथ टीवी पर धांसू एंट्री मारने के लिए तैयार हैं।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का पत्ता काटेगा आंख मिचोली

Khushi Dubey Aankh Micholi To Start Soon On TV: टीवी से लेकर ओटीटी की दुनिया तक अपनी पहचान बनाने वाली खुशी दुबे इन दिनों छाई हुई हैं। उनकी एक्टिंग से लेकर उनका अंदाज तक लोगों को खूब पसंद आता है। 'आशिकाना' से सबका दिल जीतने के बाद खुशी दुबे एक बार फिर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। दरअसल, वह जल्द ही 'आंख मिचोली' (Aankh Micholi) सीरियल में नजर आएंगी, जो कि स्टार प्लस पर शुरू होने वाला है। इस शो में खुशी दुबे एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका अदा करती दिखाई देंगी।

स्टार प्लस पर जल्द ही दस्तक देने आ रहे शो 'आंख मिचोली' (Aankh Micholi) में खुशी दुबे और नवनीत मलिक मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। इसकी प्रकृति कहीं न कहीं 'दीया और बाती हम' जैसी होगी। स्टार प्लस के अपकमिंग शो का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। इस शो के साथ-साथ खुशी दुबे को भी एक बार फिर से टीवी पर देखने के लिए लोग बेताब हो रहे हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का कटेगा पत्ता?

खुशी दुबे के शो 'आंख मिचोली' (Aankh Micholi) को अभी तक टाइम स्लॉट नहीं मिल पाया है। लेकिन ये अटकलें लग रही थीं कि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का पत्ता काट सकता है। बता दें कि पहले भी खबर आई थी कि राजन शाही के दो सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बातें कुछ अनकही सी' के लिए मेकर्स को चैनल का नोटिस मिला है। हालांकि शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी का 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन 'बातें कुछ अनकही सी' अभी भी चैनल की नजर में चढ़ा हुआ है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article