Bigg Boss 16 के बाद अब 'द कपिल शर्मा शो' में दिखेगा MC Stan का जलवा, वायरल हुआ कपिल शर्मा के साथ VIDEO

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 28, 2023, 09:34 AM IST

MC Stan in The Kapil Sharma Show: बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन (MC Stan) अब 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आने वाले हैं। एमसी स्टैन और कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्टैन अपना मशहूर गाना 'बस्ती का हस्ती' गाते नजर आ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • द कपिल शर्मा शो में नजर आएंगे एमसी स्टैन।
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई एपिसोड का एक वीडियो।
  • स्टैन अपना फेमस गाना 'बस्ती का हस्ती' गाने नजर आ रहे हैं।

MC Stan in The Kapil Sharma Show: बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन (MC Stan) अब 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आने वाले हैं। एमसी स्टैन के फैंस के लिए अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बिग बॉस के बाद अब सोनी टीवी के मशहूर शो में स्टैन दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएंगे। एमसी स्टैन और कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्टैन अपना मशहूर गाना 'बस्ती का हस्ती' गाते नजर आ रहे हैं। एमसी स्टैन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस द कपिल शर्मा शो में एमसी स्टैन को देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 16 की ट्रॉफी जीतने के बाद एमसी स्टैन की लोकप्रियता आसमान छू रही है। सोशल मीडिया पर एमसी स्टैन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आइए एमसी स्टैन और कपिल शर्मा के इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

MC Stan in The Kapil Sharma Show

MC Stan in The Kapil Sharma Show

कपिल शर्मा के साथ गाया 'बस्ती का हस्ती'

बिग बॉस 16 में आने से पहले ही एमसी स्टैन अपने रैप की वजह से काफी फेमस थे। उनके कई गाने जैसे 'मैं बस्ती का हस्ती' युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। फैंस उनकी पर्सनैलिटी से खुद को कनेक्ट करते हैं। बिग बॉस 16 की ट्रॉफी एमसी स्टैन ने अपने जबरदस्त फैन फॉलोइंग के दम पर ही जीती है। अब उनके फैंस एमसी स्टैन को द कपिल शर्मा शो में एक गेस्ट के तौर पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

End of Feed