Bigg Boss 16: बिग बॉस का नया सीजन काफी धमाकेदार है। मेकर्स शो में आए दिन नए -नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। इस बार वीकेंड का वार शनिवार और रविवार की जगह शुक्रवार और शनिवार हुआ। वीकेंड का वार की शुरुआत सलमान खान ने स्टेज से नहीं बल्कि घर में धमाकेदार एंटी से की। बिग बॉस में आए दिन रूल्स बदल रहे हैं। इस बार सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं खुद बिग बॉस भी गेम खेलते दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान (Salman Khan) का शो पहले ही दिन से चर्चा में हैं। इस बार शो में 14 की जगह 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। कलर्स टीवी ने नया प्रोमो शेयर कर लोगों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।
कलर्स टीवी ने हाल ही में प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में शेखर सुमन (Shekhar Suman) नजर आ रहे हैं। प्रोमो में शेखर कहते हैं, दिल को देखो, चेहरा न देखो। चेहर ने लाखों को लूटा है। दिल सच्चा और चेहरा झूठा। इस दौरान उनके हाथ में एक मास्क नजर आ रहा है। जिससे पहले वो अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आते हैं, लेकिन बाद में चेहरा दिखा देते हैं। एक्टर आगे कहते हैं घर में एक- एक सदस्य के चेहरे से हटेगा नकाब।
शेखर सुमन कंटेस्टेंट्स के चेहरे से हटाएंगे नकाब
इस वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन लिखा, कल रात मूव एंड शेक विद शेखर सुमन में उतरेंगे सभी कंटेस्टेंट्स के चेहरे से नकाब। इस प्रोमो से ये साफ पता चला रहा है कि शेखर सुमन कंटेस्टेंट्स से जुड़े राज खोलेंगे। हालांकि प्रोमो में ये खुलासा नहीं हुआ कि शेखर सुमन क्या करने वाले हैं। इसके लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा।
सलमान खान कंटेस्टेंट्स के साथ हिट और फ्लॉप गेम खेलेंगे। इस गेम में घरवाले एक सदस्य को हिट और दूसरे को फ्लॉप बताएंगे। शो के प्रोमो में ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने अंकित गुप्ता को फ्लॉप सदस्य बताया।
