Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) टीवी का सबसे कंटोवर्शियल रियलिटी शो है। शो में दर्शकों को हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। घर में नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री से शो में बहुत सारा ड्रामा होने वाला है। शो की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट श्रीजीता डे (Sreejita De) ने आते ही घरवालों पर अपना वार करना शुरू कर दिया है। उन्होंने घर में आते ही अपनी बेस्टफ्रेंड टीना दत्ता (Tina Datta) को निशाने पर लिया है। शो में शुक्रवार का वार एपिसोड में दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट विकास मनकतला की भी एंट्री हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कल से खबरें आ रही थी कि टीना दत्ता घर से बेघर हो गई है। अब सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने ट्वीट कर इस खबर पर मोहर लगा दी है। राहुल ने ट्वीट कर टीना के घर से बेघर होने का कारण भी बताया है।
tina datta and rahul vaidya (credit pic: instagram)
राहुल ने ट्वीट कर लिखा, मैं ये लिखकर देख सकता हूं कि टीना दत्ता वापस आएगी। उसे टॉप 6 या 7 में होना चाहिए। मुझे लगता है वो मेडिकल रीजन की वजह से घर से बेघर हुई है। मेरा गेस गलत भी हो सकता है।
राहुल वैद्य ने कंफर्म किया टीना दत्ता हुईं एलिमिनेट
Also I give it in writing that tina will be brought back! She has to be in top 6-7. I think she has been eliminate… t.co/kskjmA8u3p
— ANI (@ANI) Dec 9, 2022
राहुल से पहले पॉपुलर फैन पेज बिग बॉस तक ने भी टीना दत्ता के घर से बेघर होने की खबर को कंफर्म किया था। इस खबर के सामने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली- जुली प्रतिक्रिया सामने आई थी। कुछ यूजर्स ने कहा कि टीना एक स्ट्रांग कंटेस्टेंट हैं और उन्हें अभी और खेलना चाहिए था। वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा वो निगेटिव थी शो में और बस शालीन की वजह से दिख रही थीं।
टीना के लिए ये हफ्ता काफी मुश्किल भरा रहा। एक तरफ श्रीजिता ने आते ही टीना पर कई निगेटिव कमेंट किए तो दूसरी तरफ सौंदर्या से उनकी तोफू को लेकर जबरदस्त झगड़ा हुआ था।
