Bigg Boss 16 Elimination: वीकेंड का वार पर सलमान खान करेंगे इस हसीना का पत्ता साफ, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 18, 2023, 08:42 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस धीरे- धीरे अपने फिनाले वीक की तरफ पर बढ़ रहा है। इस हफ्ते 4 सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से टीवी की ये हसीना आखिरी नंबर पर है। आइए जानते हैं वो कौन सा सदस्य है जो एलिमिनेट होगा।

Bigg Boss 16: सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) चर्चा में है। फैंस को घर में चल रहे ड्रामे बहुत पसंद है। सक्सेफुल सीजन होने की वजह से शो को एक महीने का एक्सटेंशन मिला है। घर में लड़ाई- झगड़े होना आमबात है। इस हफ्ते शालीन भनोट, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा और सुंबुल तौकीर खान नॉमिनेट हुए हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि घर से कौन एलिमिनेट हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीना दत्ता और सौंदर्या शर्मा बॉटम टू कंटेस्टेंट्स हो सकते हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में सौंदर्या शर्मा बाहर हो सकती हैं। शो में सौंदर्या की गेम कुछ खास नहीं दिख रही है। इसके अलावा उनका फैन बेस नॉमिनेटेड सदस्यों से काफी कम है।

Bigg Boss 16 Elimination: वीकेंड का वार पर सलमान खान करेंगे इस हसीना का पत्ता साफ, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

बिग बॉस के घर में सौंदर्या की दोस्ती अर्चना गौतम से है। इसके अलावा उनकी किसी सदस्य से कुछ खास बॉन्डिंग नहीं है। सौंदर्या गेम में कुछ खास एक्टिव नहीं हैं।सौंदर्या इस हफ्ते एलिमिनेट होती है या नहीं। इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

End of Feed