Bigg Boss 16: सुंबुल तौकीर खान को हुई पापा की टेंशन, साजिद खान से कहा, 'पापा क्यों नहीं आ रहे..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 12, 2023, 08:20 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में फैमिली वीक चल रहा है। इस बीच कंटेस्टेंट के घर वाले बिग बॉस में एंट्री ले रहे हैं। सुंबुल तौकीर खान के पिता की जगह उनके बड़े पापा शो में नजर आने वाले हैं। जिसको लेकर सुंबुल ने चिंता व्यक्त की है। सुंबुल इस बात से परेशान हैं कि उनके पिता को घर पर क्यों नहीं बुलाया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुंबुल तौकीर खान को सताने लगी पिता की चिंता।
  • फैमिली वीक में पिता को न बुलाने पर सुंबुल ने जताई नारजगी।
  • आज सौंदर्या, श्रीजिता और सुंबुल के घरवाले घर में एंट्री लेंगे।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के 16वें सीजन में सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) का योगदान अभी तक काफी कम रहा है। कई फैंस का मानना है कि सुंबुल से ज्यादा लाइमलाइट तो इस सीजन में उनके पिता को ही मिल गई है। बिग बॉस में फिलहाल फैमिली वीक चल रहा है। सभी कंटेस्टेंट के घरवाले उनसे मिलने के लिए बिग बॉस के घर में एंट्री ले रहे हैं। बीते एपिसोड में टीना दत्ता की मां, शालीन भनोट की मां और अब्दु रोजिक के दोस्त ने घर में एंट्री ली है। टीना दत्ता और शालीन भनोट की मां की एंट्री के साथ ही बिग बॉस में काफी हंगामा भी दिखाई दिया है।

Sumbul Touqeer Khan Father

Sumbul Touqeer Khan Father

इसके साथ ही सुंबुल तौकीर खान को अब चिंता हो रही हैं कि फैमिली वीक में उनके पापा को क्यों नहीं बुलाया गया है। उनकी जगह सुंबुल के बड़े पापा घर में एंट्री लेने वाले हैं। इसी बारे में बात करते हुए सुंबुल ने साजिद खान के सामने अपनी चिंता व्यक्त की है।

End of Feed