Bigg Boss 16: जबरदस्त फैन फॉलोइंग के बावजूद इस हफ्ते बाहर होगा ये कंटेस्टेंट, खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 1, 2023, 02:18 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का सीजन अब अपने अंत की तरफ बढ़ रहा है। 12 फरवरी को बिग बॉस 16 का फिनाले टेलीकास्ट किया जाएगा। फिनाले से पहले इस हफ्ते तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और सुंबुल तौकीर खान। हाल ही में बिग बॉस का वोटिंग ट्रेंड सामने आया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 का फिनाले 12 फरवरी को है।
  • इस हफ्ते तीन कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं।
  • तीनो ही कंटेस्टेंट मंडली के हैं, शिव, एमसी स्टैन और सुंबुल शामिल हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का सीजन अब समाप्त होने वाला है। दो हफ्तों बाद 12 फरवरी को बिग बॉस 16 का फिनाले (Bigg Boss 16 Finale) टेलीकास्ट किया जाएगा। फिनाले से पहले इस हफ्ते तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं। जिनमें शिव ठाकरे (Shiv Thakare), एमसी स्टैन (MC Stan) और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) का नाम शामिल है। ध्यान देने वाली बात यह है कि तीनो नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट मंडली के ही सदस्य हैं। जिससे यह तो तय ही है कि मंडली का कोई ना कोई कंटेस्टेंट ही इस हफ्ते बाहर हो जाएगा। बिग बॉस के इस हफ्ते के शुरुआती वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ गए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान ही इस हफ्ते घर से बेघर होने वाली हैं। जबरदस्त फैन फॉलोइंग के बावजूद उन्हें सबसे कम वोट मिल रहे हैं।

Bigg Boss 16 Elimination

Shiv Thakare, Sumbul Touqeer Khan and MC Stan

शुरुआती वोटिंग ट्रेंड के अनुसार पहले नंबर पर शिव ठाकरे दूसरे पर एमसी स्टैन और तीसरे नंबर पर सुंबुल तौकीर खान हैं। अब इसपर बिग बॉस फैंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। आइए एक नजर डालते हैं।

End of Feed