टीवी मसाला

Bigg Boss 16: घर से बाहर निकलते ही सुंबुल को मिला फहमान खान से खास सरप्राइज, एक्टर ने एलिमिनेशन को किया कंफर्म!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 1, 2023, 02:17 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) चर्चा में छाई हुई है। लोगों का कहना है कि इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में सुंबुल तौकी खान घर से बाहर होंगी। सलमान खान के शो से बाहर निकलते ही सुंबुल के खास दोस्त फहमान खान ने स्पेशल गिफ्ट मिलने वाला है।

Image

fahmaan and sumbul (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) चर्चा में छाया हुआ है। शो अपने फिनाले वीक की तरफ बढ़ रहा है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए एमसी स्टैन, शिव ठाकरे और सुंबुल तौकीर खान नॉमिनेटेड हुए हैं। शो में अभी टॉप 7 कंटेस्टेंट्स मौजदू है। वोटिंग ट्रेंड के अनुसार, इस हफ्ते सुंबुल तौकर खान घर से बेघर हो सकती हैं। ट्रेंड के अनुसार, सुंबुल सबसे पीछे चल रही हैं। सुंबुल को घर से बाहर निकलने के बाद उनके खास दोस्त फहमान खान से स्पेशल गिफ्ट मिलने वाला है। फहमान ने इस बात को कंफर्म कर दिया है वो घर से बेघर हो रही है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सुंबुल ही इस शो की विनर है।

सुंबुल और फहमान की जोड़ी को दर्शकों ने इमली शो में बेहद पसंद किया था। बिग बॉस में दोनों की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री भी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फहमान खान अपनी दोस्त को खास सरप्राइज देंगे।

फहमान खान अपनी दोस्त को देंगे खास सरप्राइज

फहमान की जिंदगी में सुंबुल बहुत स्पेशल हैं। दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। शो से निकलने के बाद फहमान सुंबुल को उनके परिवार के साथ वेकेशन पर लेकर जाएंगे। वो जानते हैं कि सुंबुल के लिए उनका परिवार बहुत जरूरी है। फहमान भी अपने शो धर्म पत्नी से कुछ समय के लिए ब्रेक ले सकते हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, फहमान ने सुंबुल के साथ स्पेशल डिनर प्लान किया है।

सुंबुल को हाल ही में अपनी मंडली के दोस्तों से धोखा मिला है। इस धोखे से वो काफी अपसेट हैं। निम्रत टिकट टू फिनाले में खुद को बचाती हैं। ये सब देखकर सुंबुल काफी नाराज हो जाती है। उन्होंने खुद को अपनी मंडली से दूर कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते सुंबुल और शालीन भनोट घर से बेघर हो सकते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article