Bigg Boss 16: 'प्रियंका चौधरी कभी नहीं जीत सकतीं बिग बॉस' सुंबुल तौकीर खान के पिता ने एक्ट्रेस की गेम को बताया 'चीखना, चिल्लाना..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 7, 2023, 09:32 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर से टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान का सफर बीते वीकेंड का वार पर ही हो गया है, इस बीच सुंबुल के पिता का एक इंटरव्यू जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बेटी के एविक्शन से खुशी जाहिर ही है। वहीं प्रियंका चौधरी की गेम पर भी सवाल खड़े किए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुंबुल तौकीर खान के एविक्शन पर पिता ने दिया बयान।
  • बेटी के एलिमिनेशन से खुश हैं सुंबुल के पिता।
  • प्रियंका चौधरी की गेम पर सुंबुल के पिता ने उठाए सवाल।

Bigg Boss 16: इमली फेम एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) का बिग बॉस 16 के घर में सफर अब समाप्त हो गया है। बीते वीकेंड का वार (Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar) पर सुंबुल को सबसे कम वोटों की वजह से घर से बाहर कर दिया गया है। बिग बॉस के घर में सुंबुल का सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है, पहले जहां वह टीना दत्ता और शालीन भनोट के साथ दोस्त बनकर रहती थीं, वहीं बीच में आकर वह मंडली में शामिल हो गई। कई फैंस का मानना है कि मंडली में आने के बाद से तो सुंबुल का पूरा गेम ही समाप्त हो गया। वह साजिद खान और एमसी स्टैन की बातों को सुनकर रह जाती थीं। अब बिग बॉस से बाहर आने के बाद से ही सुंबुल इटरनेट पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं।

Priyanka Chahar Chaudhary

Priyanka Chahar Chaudhary and Sumbul Touqeer Khan father

उनके कई इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस बीच सुंबुल के पिता का एक इंटरव्यू भी सामने आ रहा है।, जिसमें उन्होंने बेटी के एविक्शन से खुशी जाहिर ही है। वहीं प्रियंका चौधरी की गेम पर भी सवाल खड़े किए हैं।

End of Feed