Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का सीजन अब समाप्त होने वाला है। दो हफ्तों बाद 12 फरवरी को बिग बॉस 16 का फिनाले (Bigg Boss 16 Finale) टेलीकास्ट किया जाएगा। फिनाले से पहले इस हफ्ते तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं। जिनमें शिव ठाकरे (Shiv Thakare), एमसी स्टैन (MC Stan) और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) का नाम शामिल है। ध्यान देने वाली बात यह है कि तीनो नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट मंडली के ही सदस्य हैं। जिससे यह तो तय ही है कि मंडली का कोई ना कोई कंटेस्टेंट ही इस हफ्ते बाहर हो जाएगा। बिग बॉस के इस हफ्ते के शुरुआती वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ गए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान ही इस हफ्ते घर से बेघर होने वाली हैं। जबरदस्त फैन फॉलोइंग के बावजूद उन्हें सबसे कम वोट मिल रहे हैं।
शुरुआती वोटिंग ट्रेंड के अनुसार पहले नंबर पर शिव ठाकरे दूसरे पर एमसी स्टैन और तीसरे नंबर पर सुंबुल तौकीर खान हैं। अब इसपर बिग बॉस फैंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। आइए एक नजर डालते हैं।
सुंबुल होंगी इस हफ्ते घर से बेघर
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान का बिग बॉस में अब तक का सफल काफी मजेदार नहीं रहा है, इस सीजन में सुंबुल कुछ सबसे कम योगदान करने वाले सदस्यों में से एक हैं। बावजूद इसके वह सीजन के अंत तक आ गई हैं। इसकी एक वजह उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बताई जा रही है। सुंबुल अपने टीवी सीरियल इमली से काफी फेमस हो गई थीं। हालांकि अब इस हफ्ते उनके फैंस भी शायद सुंबुल को नॉमिनेशन से नहीं बचा पाएंगे। क्योंकि शिव ठाकरे और एमसी स्टैन को उनसे ज्यादा वोट मिल रहे हैं।
हालांकि बिग बॉस खबरी की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते कंटेस्टेंट के वोट्स के बीच ज्यादा अंतर नहीं है तीनों कंटेस्टेंट को ही काफी वोट मिल रहे हैं, इसलिए इस हफ्ते एलिमिनेशन की जंग काफी क्लोज होने वाली है।
करण जोहर करेंगे होस्ट
बिग बॉस सीजन 16 में एक बार फिर होस्ट के तौर पर करण जोहर की वापसी होने वाली है। बीते हफ्ते वीकेंड के वार को फराह खान ने होस्ट किया था, वहीं खबर सामने आ रही है कि इस हफ्ते करण जोहर ही वीकेंड का वार होस्ट करते नजर आएंगे। हालांकि बिग बॉस 16 का फिनाले सलमान खान ही होस्ट करेंगे।
