Bigg Boss 16: सलमान खान के शो में होगी वीणा जगताप की एंट्री! एक्स गर्लफ्रेंड को देख हैरान रह जाएंगे शिव

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 8, 2022, 05:19 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट श्रीजिता डे की एंट्री हो चुकी हैं।श्रीजिता के अलावा भी घर में कई एंट्री हो सकती हैं। घर में शिव ठाकरे की एक्स गर्लफ्रेंड वीणा जगताप की होगी एंट्री। क्या वीणा के आने के बाद बदल जाएगा शिव का गेम।

Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg boss 16) टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। घर में एक तरफ जहां टीना और शालीन की लव स्टोरी सुर्खियों में है तो दूसरी तरफ टास्क और राशन को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा होता रहता है। दिनोंदिन शो की पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है। बिग बॉस टीआरपी की लिस्ट में भी कमाल कर रहा है। घर में कंटेस्टेट्स को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। घर में पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट श्रीजिता डे (Sreejita De) की एंट्री हो चुकी है। इसके अलावा शो में विकास मानकतला की एंट्री होगी।

shiv thakare and veena jagtap

shiv thakare and veena jagtap (credit pic: instagram)

कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घर में शिव ठाकरे की एक्स गर्लफ्रेंड वीणा जगताप की एंटी भी हो सकती हैं। मेकर्स ने वीणा को शो के लिए अप्रोच किया है। वो शो के बारे में फिलहाल सोच रही हैं, लेकिन उन्होंने इसके बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया है। अगर शो में वीणा की एंट्री होती है तो शो की टीआरपी बढ़ सकती हैं।

End of Feed