Bigg Boss 16: रैकिंग टास्क में शिव ठाकरे ने निमृत कौर अहलूवालिया को दिया धोखा, यूजर्स बोले- दुश्मन की क्या जरूरत है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 5, 2023, 09:53 PM IST

Bigg Boss 16: घर में फिनाले वीक में रैकिंग टास्क हुआ। टास्क के दौरान घरवालों ने एक- दूसरे को रैकिंग दी। इस टास्क के दौरान शिव ने निमृत का नाम लिया, जिसे सुनने के बाद वो हैरान रह गई। सोशल मीडिया पर शिव और निमृत का वीडियो वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 अपने फिनाले वीक में है। फिनाले वीक में बिग बॉस ने घरवालों को रैकिंग टास्क दिया। टास्क के दौरान घरवालों को एक- दूसर को रैकिंग देनी थी। उसी रैकिंग के हिसाब से उन्हें घर का राशन मिलने वाला था। मेकर्स ने रैकिंग टास्क का प्रोमो रिलीज कर दिया है। शालीन भनोट को सबसे आखिरी रैकिंग मिलती है। वीडियो में शिव ठाकरे और निमृत कहते हैं कि आज तक जिसकी पर्सनैलिटी कन्फयूजिंग है और समझ नहीं आ रहा है वो शालीन है। शालीन इसके बाद पांचवें नंबर के लिए निमृत का नाम लेते हैं। निमृत कहती हैं कि बिग बॉस पर्सनैलिटी का मतलब है अपनी रियल साइड दिखाना। अर्चना कहती हैं कि यानी के पुतले की तरह खड़े रहो। निमृत कहती हैं कि अगर मैं पुतले की तरह खड़ी रहती तो यहां नहीं होती अर्चना।

bigg boss 16 (76)

bigg boss 16 (credit pic: social media)

शिव कहते हैं मुझे निमृत लगती हैं। इसके बाद निमृत वहां से वॉक आउट कर जाती है। शालीन चौथे नंबर पर शिव का नाम लेते हैं। शिव कहते हैं कि अगर मैंने कुछ नहीं किया होता तो यहां तक नहीं पहुंचता, लेकिन कुछ लोग होते हैं जो हाथ जोड़कर आते है सबके पास। शालीन कहते हैं मुझे तुम्हारे ओपिनियन से कोई मतलब नहीं है।

End of Feed