टीवी मसाला

Rakhi Sawant के आरोपों पर आदिल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वो कुछ भी कह सकती हैं, पॉवरफुल है न

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 5, 2023, 07:59 PM IST

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि आदिल का एक्स्ट्रा मैरेटियल अफेयर है। अब राखी के आरोप पर आदिल ने पैपराजी के सामने चुप्पी तोड़ी है। आदिल खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

adil khan and rakhi sawant( credit pic: instagram)

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपनी शादी की वजह से लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। राखी ने आदिल पर किसी लड़की के साथ अफेयर होने का आरोप लगया था। राखी और आदिल लगातार एक- दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। राखी और आदिल ने साल 2022 के मई महीने में शादी की थी। एक्ट्रेस ने साल 2023 में अपनी शादी का खुलासा किया था। पहले आदिल शादी की बात को कबूल नहीं कर रहे थे, अब कबूल कर लिया है तो राखी ने नया आरोप लगाया है। राखी ने मीडिया में आकर कहा कि आदिल का एक्सट्रा मैरिटियल अफेयर है। फिर उन्होंने कहा कि हम दोनों के बीच सब ठीक हो गया। राखी ने फिर कहा कि आदिल ने मुझे मारने- पीटने की कोशिश की। अब आदिल ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात कही है।

आदिल ने कहा, मैं हमेशा राखी के साथ था। मैं कहां गया था। शाहरुख भाई भी कुछ लेकर नहीं आए थे। मैं भी कुछ लेकर नहीं आया हूं। मैं क्या ही कहूं? जो राखी बोलती हूं सच है। सब कुछ सच है।

गर्लफ्रेंड के मामले में आदिल ने तोड़ी चुप्पी

आदिल ने आगे कहा, राखी कहती हैं कि मैंने अगर कुछ गलत नहीं किया तो मीडिया के सामने आऊं। मैं मीडिया के सामने आकर क्या करूं। मैं राखी को गलत बोलू या मैं खुद को गलत साबित करूं। मुझे ये सब करना ही नहीं है। गर्लफ्रेंड के मुद्दे पर आदिल ने कहा, वो सब पता नहीं मसाला है, क्या बोल सकता हूं? राखी कुछ भी कर सकती है। पॉवरफुल है ना? अबला नारी पॉवरफुल है।

आदिल ने इससे पहले अपने इंस्टाग्राम पर लंबा- चौड़ा पोस्ट लिखा था। उन्होंने कहा था कि मैं सुशांत सिंह राजपूत नहीं बनना चाहता हूं। अगर मैंने राखी के बारे में सबको सच बता दिया तो वहीं कहीं मुंह दिखाने के लिए लायक नहीं रहेगी। वहीं, राखी ने कहा था कि आदिल ने मेरा इस्तेमाल किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article