Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और निमृत कौर आहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) को घर में बेस्ट फ्रेंड की तरह देखा गया है। जहां वह एक दूसरे से लड़ते भी नजर आए हैं और मुश्किल घड़ी में एक दूसरे के लिए खड़े भी रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कई बार दोनों को एक दूसरे के काफी करीब भी देखा गया है। जिसमें वह गले लगाते और एक दूसरे को छेड़ते नजर आते रहे हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अब शिव ठाकरे और निमृत कौर आहलूवालिया रोमांस करते नजर आने वाले हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिव और निमृत अब एक म्यूजिक वीडियो में नजर आ सकते हैं। शिव और निमृत का रोमांटिक अवतार अब फैंस को नजर आने वाला है। जिसके लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ऑनस्क्रीन रोमांस करेंगे शिव और निमृत
शिव और निमृत के फैंस इस समय खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। खबरों के अनुसार शिव और निमृत जल्द ही ऑनसक्रीन पर एक साथ नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिव और निमृत जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाले हैं। बिग बॉस के घर में शिव और निमृत की दोस्ती पर भी एक समय पर कई सवाल खड़े किए गए थे, खुद निमृत भी शिव को शक की निगाह से देखने लगी थीं। हालांकि घर के बाहर भी दोनों एक साथ घुलते-मिलते नजर आए हैं। बिग बॉस के घर में दोनों काफी करीबी दोस्त थे, हालांकि दोनों ने साफ कर दिया था कि दोस्ती के अलावा उनके बीच कुछ नहीं है।
फराह खान की पार्टी में मची धूम
बिग बॉस 16 के घर से निकलते के बाद कंटेस्टेंट्स फराह खान की पार्टी में जमकर सेलिब्रेट करते नजर आए हैं। इस पार्टी में कंटेस्टेंट के डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में कंटेस्टेंट जमकर डांस कर रहे हैं और पार्टी में खुलकर इंजॉय कर रहे हैं। शालीन भनोट, अर्चना गौतम, प्रियंका चौधरी, शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक के डांस वीडियो भी सामने आए हैं।
