टीवी मसाला

Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस के घर से लीक हुई अंकित- प्रियंका की पहली फोटो, साथ में परफॉर्म करेंगे रोमांटिक डांस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 12, 2023, 12:47 PM IST

Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस के फिनाले को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। बिग बॉस के सेट से लगातार कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की तस्वीरें भी सामने आई हैं। बिग बॉस में दोनों की दोस्ती ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था।

Image

ankit gupta and priyanka chahar choudhary (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले सुर्खियों में छाया हुआ है। आज शाम 7 बजे से बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले टीवी पर टेलिकास्ट होगा। फिनाले के लिए हर कोई एक्साइटेड है। फैंस जानना चाहते हैं कि किसके के सिर पर बिग बॉस का ताज होगा। फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को सोशल मीडिया पर लगातार सपोर्ट कर रहे हैं। फिनाले में पहुंचाने के लिए कंटेस्टेट ने कड़ी मेहनत की है। शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, अर्चना गौतम और एमसी स्टैन टॉप 5 कंटेस्टेंट्स हैं।

बिग बॉस के सेट से लगातार कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। घर से प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की कुछ फोटोज लीक हुई हैं। फोटो में अंकित और प्रियंका साथ में नजर आ रहे हैं।

वायरल हुईं अंकित- प्रियंका की फोटो

फोटो में अंकित और प्रियंका डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। एक फोटो में दोनों ने एक - दूसरे को गले लगाया है। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा, इस रियूनियन का बेसब्री से इंतजार था। दूसरे यूजर ने लिखा, प्रियंका और अंकित एक- दूसरे के लिए बने हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, अंकित कितने प्यार से देख रहा है। अंकित और प्रियंका फिनाले में रोमांटिक डांस करने वाले हैं। ये परफॉर्मेंस के दौरान की तस्वीरें हैं।

बिग बॉस के घर में प्रियंका और अंकित की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दोनों ने घर में एक- दूसरे का साथ दिया। कई बार अंकित के कम बोलने की वजह से प्रियंका चाहर चौधरी को सुनना पड़ता था। अंकित गुप्ता घर से निकलने के बाद से प्रियंका को लगातार सपोर्ट कर रहे हैं। दोनों बिग बॉस से पहले उड़ारियां शो में नजर आए थे। फैंस ने दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article