टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शालीन भनोट का जर्नी वीडियो देख भड़के सुंबुल तौकीर खान के फैंस, मेकर्स को सुनाई खरी-खोटी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 10, 2023, 08:31 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के ताजा एपिसोड में प्रियंका चौधरी और शालीन भनोट का जर्नी वीडियो दिखाया गया है। इस बीच सुंबुल तौकीर खान के फैंस को शालीन का जर्नी वीडियो पसंद नहीं आ रहा है। फैंस ने मेकर्स पर सुंबुल को विलेन बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

Image

Shalin Bhanot and Sumbul Touqeer khan

KEY HIGHLIGHTS
  • शालीन भनोट का जर्नी वीडियो देख भड़के सुंबुल के फैंस।
  • सुंबुल के फैंस ने मेकर्स की सुनाई खरी-खोटी।
  • बिग बॉस फैंस ने प्रियंका के जर्नी वीडियो पर भी उठाए सवाल।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) का जर्नी वीडियो नजर आया है। इस जर्नी वीडियो के बाद फैंस का मिक्स रिएक्शन सामने आ रहा है। प्रियंका और शालीन का जर्नी वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स का मानना है कि यह वीडियो कंटेस्टेंट की छवि सुधारने के लिए ही बनाई गई है। इन कंटेस्टेंट ने पूरे सीजन में जो कुछ भी गलत किया है, यह जर्नी वीडियो उसे सही करने का काम कर रही है। शालीन भनोट का जर्नी वीडियो कई विवादों में घिर गया है। बिग बॉस 16 की एक्स कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान के फैंस इस वीडियो को देखने के बाद भड़क गए हैं और मेकर्स को खरी-खोटी सुना रहे हैं। सुंबुल के फैंस का मानना है कि इस वीडियो के बाद एक्ट्रेस को विलेन बनाने की कोशिश की जा रही है।

मेकर्स पर भड़के सुंबुल तौकीर खान के फैंस

शालीन भनोट का यह जर्नी वीडियो सुंबुल तौकीर खान के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। फैंस ने इस वीडियो को दर्शकों का दिमाग वाइट वॉश करने वाला बताया है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘शालीन भनोट के जर्नी वीडियो में शालीन भनोट और टीना दत्ता के रिलेशन को सही बताते हुए सुंबुल को एक तीसरे पहिए की तरह दिखाया है।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘खुद सलमान खान भी सुंबुल के बारे में चीजें क्लियर कर चुके हैं लेकिन अब मेकर्स एक बार फिर सुंबुल को ही विलेन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।’

प्रियंका चौधरी हुईं भावुक

अपना जर्नी वीडियो देखकर प्रियंका चौधरी भी भावुक हो गईं। प्रियंका के वीडियो की शुरुआत अंकित गुप्ता के एंगल से की जाती हैं, जहां अंकित और उनके रिश्ते को बखूबी से दिखाया जाता है। फैंस को प्रियंका का जर्नी वीडियो भी काफी पसंद आ रहा है। हालांकि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। कई यूजर्स का मानना है कि मेकर्स ने बड़ी चालाकी से प्रियंका के वीडियो को इस तरह बनाया है जैसे वही ट्रॉफी जीतने वाली हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article