Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का फिनाले 12 फरवरी 2023 को टेलीकास्ट किया जाना है। बिग बॉस का फिनाले कोई और नहीं बल्कि सलमान खान ही होस्ट करते नजर आने वाले हैं। बिग बॉस में अब कंटेस्टेंट का जर्नी वीडियो दिखाया जाने वाला है। आज के एपिसोड में प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) का जर्नी वीडियो भी दिखाया जाएगा। इस बार का जर्नी वीडियो काफी अलग होने वाला है। बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट का जर्नी वीडियो लाइव ऑडियंस के सामने दिखाया जाने वाला है। अब शालीन भनोट के जर्नी वीडियो का प्रोमो सामने आ गया है। टीवी एक्टर शालीन भनोट अपना जर्नी वीडियो देखकर इमोशनल होते नजर आ रहे हैं।
वह बिग बॉस में अब तक का अपना सफर देखकर भावुक हो जाते हैं और बिग बॉस के आगे नतमस्तक हो जाते हैं। आइए बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो पर एक नजर डालते हैं।
शालीन भनोट हुए भावुक
इस प्रोमो की शुरुआत में शालीन भनोट के बिग बॉस में एंट्री का वीडियो दिखाया जाता है, जिसमें वह एक काफी फेमस डायलॉग बोलते नजर आते हैं, 'सिक्का दोनों का होता है, Heads का भी Tale का भी, पर वक्त सिर्फ उसका होता है जो पलट कर उपर आता है।' इस डायलॉग को इस बार फिर सुनकर शालीन काफी एक्साइडेट हो जाते हैं और कहते हैं, 'हां मैं यही हूं।' लाइव ऑडियंस के सामने अपना जर्नी वीडियो देखकर शालीन भनोट काफी इमोशनल हो जाते हैं और इस वीडियो के लास्ट में बिग बॉस और लाइव ऑडियंस के सामने नतमस्तक हो जाते हैं।
क्या बिग बॉस जीतेंगे शालीन भनोट?
बिग बॉस फिनाले अब ज्यादा दूर नहीं है। फिनाले से पहले विनर के लान को लेकर भी काफी चर्चा हो रही हैं। इस बीच बिग बॉस 16 की ट्रॉफी का सबसे बड़ा दावेदार प्रियंका चौधरी, शिव ठाकरे और एमसी स्टैम को माना जा रहा है। शालीन भनोट के बिग बॉस जीतने के चांस काफी कम बताए जा रहे हैं।
