Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने निमृत कौर आहलूवालिया के सामने रोया दुखड़ा, कहा- 'टीना का बाहर जाकर शादी..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 24, 2023, 03:04 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली है, अब हाल कुछ ऐसा है कि दोनों एक दूसरे की शक्ल तक नहीं देखना चाहते हैं। इस बीच निमृत कौर आहलूवालिया से बात करते हुए, शालीन भनोट ने टीना के बारे में काफी कुछ कहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शालीन भनोट ने टीना दत्ता के बारे में किया बड़ा खुलासा।
  • बिग बॉस के घर में अकेले पड़ गए शालीन भनोट।
  • निमृत के सामने शालीन भनोट का फूटा दर्द।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में टीना दत्ता (Tina Dutta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) बिग बॉस के घर में एक दूसरे के बड़े दुश्मन बन गए हैं। फिलहाल एक ऐसी स्थिति है जहां दोनों कंटेस्टेंट एक दूसरे का चेहरा तक नहीं देखना चाहते हैं। बिग बॉस के वीकेंड का वार में भी सलमान खान ने शालीन भनोट और टीना दत्ता को काफी खरी-खोटी सुनाई थी और एक दूसरे के बारे में भला-बुरा न बोलने की नसीहत दी थी। वीकेंड का वार के बाद से ही बिग बॉस के घर में शालीन भनोट बिलकुल अकेला पड़ गए हैं। एक तरह जहां टीना दत्ता को एक दोस्त के रूप में प्रियंका चौधकी का साथ मिल गया है, वहीं शालीन भनोट से कोई बात करने के लिए भी तैयार नहीं है। बिग बॉस के बीते एपिसोड में शालीन, मंडली के सामने इसी बात का दुखड़ा रोते हुए नजर आए हैं, इस बीच निमृत कौर आहलूवालिया से बात करते हुए, शालीन भनोट ने टीना के बारे में काफी कुछ कहा है।

Shalin Bhanot and Tina Dutta

Shalin Bhanot and Tina Dutta

'मैं टीना का फ्यूचर बर्बाद नहीं करना चाहता'

निमृत कौर आहलूवालिया से बात करते हुए शालीन भनोट ने कहा, 'इसने मेरे बारे में काफी भद्दी चीजें बोली हैं, इसने प्रियंका को बताया कि मैने इससे कुछ काफी गंदी चीज मांगी थी, इससे वो क्या बताया चाहती है। इस 105 दिनों में मैं भी इसके बारे में काफी कुछ जान चुका हूं लेकिन यहां वो सब बातें बोलकर मैं एक लड़की की इमेज खराब नहीं करना चाहता। मुझे पता है कि उसे यहा से जाकर शादी भी करनी है, लेकिन वो तलाक के बाद मेरी दूसरी जिंदगी को भी लगातार बर्बाद करने पर तुली हुई है।'

End of Feed