Bigg Boss 16: सलमान खान ने लगाई शालीन भनोट की क्लास, बोले- चिकन का राग अलापना बंद करो वरना....

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 07:52 PM IST

Bigg Boss 16: आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। एक तरफ जहां सलमान शालीन भनोट और अर्चना गौतम की क्लास लगाएंगे। वहीं, घर में जाह्नवी कपूर और सनी कौशल घरवालों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे।

Bigg Boss 16: आज बिग बॉस में शुक्रवार का वार एपिसोड है। दर्शक पूरे हफ्ते इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मेकर्स ने शो के कई प्रोमो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए हैं। इस बार भी सलमान खान (Salman Khan) ने कुछ कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई तो कुछ लोगों की तारीफ करते नजर आए। इस हफ्ते बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा लोगों को शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के चिकन के राग ने परेशान किया। शालीन की इस डिमांड से सिर्फ घरवाले ही नहीं, बिग बॉस भी परेशान दिखे। अब इस मामले में अब सलमान खान ने शालीन भनोट की क्लास लगाई है।

bigg boss 16 (12)

bigg boss 16 (image : instagram)

प्रोमो में सलमान कहते हैं कि मैं एक बार सबसे क्लीयर करना चाहता हूं कि सबका ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने कहा टीम या बिग बॉस को पक्षपात करने का कोई शौक नहीं है। सलमान ने कहा,' शालीन आज मैं आपका फूल बंदोबस करके जाऊंगा। आपका चिकन- चिकन इतना हो गया है। टास्क शुरू होने से पहले, रात को सोने से पहले। ये एक मजाक बना गया, सब चिकन खान बाहर रेस्टोरेंट जाते हैं। लेकिन शालीन चिकन खाने बिग बॉस के घर में आए है'। उन्होंने आगे कहा, 'बिग बॉस मैं तो कहता हूं ये सब भेज क्यों रहे हो। मैं तो कहता हूं ये भी बंद कर दो'।

End of Feed