Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी की आवाज के कायल हुए बिग बॉस, एक्ट्रेस की तारीफ में पढ़े कसीदे

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 9, 2023, 12:58 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का फिनाले अब बेहद नजदीक हैं, ठीक दो दिनों बाद 12 फरवरी को बिग बॉस 16 का फिनाले टेलीकास्ट किया जाएगा। बिग बॉस के फिनाले से पहले अब आज के एपिसोड में बिग बॉस के कंटेस्टेंट की जर्नी वीडियों दिखाई जाएगी। प्रियंका का जर्नी वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रियंका चौधरी का जर्नी वीडियो हुआ वायरल।
  • बिग बॉस ने की प्रियंका की आवाज की तारीफ।
  • लाइव ऑडियंस के सामने दिखेगा कंटेस्टेंट का जर्नी वीडियो।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का फिनाले (Bigg Boss 16 Finale) अब बेहद नजदीक हैं, ठीक दो दिनों बाद 12 फरवरी को बिग बॉस 16 का फिनाले टेलीकास्ट किया जाएगा। बिग बॉस के फिनाले से पहले अब आज के एपिसोड में बिग बॉस के कंटेस्टेंट की जर्नी वीडियो दिखाया जाएगा। इस बार का जर्नी वीडियो कंटेस्टेंट के लिए काफी स्पेशन होने वाला है क्योंकि बीते सीजन की तरह इस बार कंटेस्टेंट्स की जर्नी एक बंद कमरे में नहीं बल्कि लाइव ऑडियंस के सामने दिखाई जाएगी। बिग बॉस का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें प्रियंका चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) का जर्नी वीडियो नजर आ रहा है। प्रियंका के इस वीडियों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। खुद बिग बॉस जिनकी आवाज की हर कोई तारीफ करता है वह प्रियंका की आवांज में कसीदे पढ़ते नजर आ रहे हैं।

Priyanak Chaudhary Journey Video

Priyanak Chaudhary Journey Video

प्रियंका चौधरी की दमदार आवाज इस सीजन के पहचान बन गई है। खुद बिग बॉस यह कहते नजर आ रहे हैं कि जब-जब बिग बॉस सीजन 16 की बात की जाएगी तब-तब प्रियंका चौधरी की आवाज की चर्चा जरूर होगी।

End of Feed