टीवी मसाला

Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी की आवाज के कायल हुए बिग बॉस, एक्ट्रेस की तारीफ में पढ़े कसीदे

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 9, 2023, 12:58 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का फिनाले अब बेहद नजदीक हैं, ठीक दो दिनों बाद 12 फरवरी को बिग बॉस 16 का फिनाले टेलीकास्ट किया जाएगा। बिग बॉस के फिनाले से पहले अब आज के एपिसोड में बिग बॉस के कंटेस्टेंट की जर्नी वीडियों दिखाई जाएगी। प्रियंका का जर्नी वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Priyanak Chaudhary Journey Video

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रियंका चौधरी का जर्नी वीडियो हुआ वायरल।
  • बिग बॉस ने की प्रियंका की आवाज की तारीफ।
  • लाइव ऑडियंस के सामने दिखेगा कंटेस्टेंट का जर्नी वीडियो।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का फिनाले (Bigg Boss 16 Finale) अब बेहद नजदीक हैं, ठीक दो दिनों बाद 12 फरवरी को बिग बॉस 16 का फिनाले टेलीकास्ट किया जाएगा। बिग बॉस के फिनाले से पहले अब आज के एपिसोड में बिग बॉस के कंटेस्टेंट की जर्नी वीडियो दिखाया जाएगा। इस बार का जर्नी वीडियो कंटेस्टेंट के लिए काफी स्पेशन होने वाला है क्योंकि बीते सीजन की तरह इस बार कंटेस्टेंट्स की जर्नी एक बंद कमरे में नहीं बल्कि लाइव ऑडियंस के सामने दिखाई जाएगी। बिग बॉस का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें प्रियंका चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) का जर्नी वीडियो नजर आ रहा है। प्रियंका के इस वीडियों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। खुद बिग बॉस जिनकी आवाज की हर कोई तारीफ करता है वह प्रियंका की आवांज में कसीदे पढ़ते नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चौधरी की दमदार आवाज इस सीजन के पहचान बन गई है। खुद बिग बॉस यह कहते नजर आ रहे हैं कि जब-जब बिग बॉस सीजन 16 की बात की जाएगी तब-तब प्रियंका चौधरी की आवाज की चर्चा जरूर होगी।

बिग बॉस ने की प्रियंका की जमकर तारीफ

बिग बॉस का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें प्रियंका चौधरी के जर्नी वीडियों की बात की जा रही है। प्रियंका के बारे में बात करते हुए बिग बॉस कहते हैं, 'जब भी बिग बॉस सीजन 16 की बाद की जाएगी तो प्रियंका की आवाज जरूर याद आएगी। मैं आज डंके की चोट पर बायस्ड होकर कहना चाहता हूं कि प्रियंका चौधरी की आवाज हम सभी के दिलों तक पहुंच गई है।' इस पर रिएक्ट करते हुए प्रियंका कहती हैं, 'आज का दिन मैं कभी नहीं भूल पाउंगी।'

क्या प्रियंका जीतेंगी बिग बॉस की ट्रॉफी?

टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चौधरी बिग बॉस 16 की ट्रॉफी जीतने के लिए सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। बिग बॉस के टॉप-5 कंटेस्टेंट की बात करें तो प्रियंका चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शालीन भनोट इस लिस्ट में शामिल हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article