Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 में जल्द ग्रैंड फिनाले होने वाले हैं। 12 फरवरी को बिग बॉस का फिनाले होगा। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी को लेकर जंग छिड़ी हुई है। बिग बॉस के घर में रोहित शेट्टी (rohit shetty) की एंट्री होने वाली है। पहली बार बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स को सीधा खतरों के खिलाड़ी 13 में जाने का मौका मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेट्टी शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और अर्चना गौतम (Archana Gautam) को खतरो के खिलाड़ी 13 के लिए चुनने वाले हैं। घर में रोहित शेट्टी ने प्रियंका चाहर चौधरी की गेम की तारीफ की। उन्होंने सभी घरवालों को शुभकामनाएं दी है। अगर प्रियंका को रोहित की फिल्म में काम करने का मौका मिलता है तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है।
bigg boss 16 (credit pic: instagram)
शो के होस्ट सलमान खान की वीकेंड पर कह चुके हैं कि प्रियंका हीरोइन मेटिरियल है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चाहर चौधरी को राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी के लिए अप्रोच किया गया है। डंकी में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू लीड रोल में है।
शिव ठाकरे के बाद इस कंटेस्टेंट को रोहित देंगे मौका
BREAKING! For the first time in history the contestants will get an opportunity for KKK during Finale week. Rohit S… t.co/C1z1GbR0PI
— ANI (@ANI) Feb 10, 2023
अगर रोहित अपने शो में अर्चना गौतम और शिव ठाकरे को लेते हैं तो खतरों के खिलाड़ी 13 दर्शकों के लिए काफी मजेदार होने वाला है। रोहित शेट्टी बिग बॉस के हर सीजन में जाते हैं। कभी वो कंटेस्टेंट्स के बीच टास्क करवाते हैं। तो कभी कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ों को सुलझाते हैं। रोहित ने बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच के झगड़े को सुलझाया था।
ये है टॉप 5 कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को उनकी जर्नी दिखाई गई। शो के टॉप 5 सदस्य अपनी जर्नी देखकर काफी इमोशनल हो गए। प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शिव ठाकरे टॉप 5 कंटेस्टेंट हैं।
