Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 अपने फिनाले वीक में है। हर कोई बिग बॉस के फिनाले का इंतजार कर रहा है। 12 फरवरी को बिग बॉस का फिनाले है। फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीताने के लिए लगातार वोट कर रहे हैं। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के लिए वोट अपील कर रहे हैं। टीना दत्ता ने अपनी दोस्त प्रियंका चाहर चौधरी के लिए वोट अपील की थी। शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे टॉप 5 सदस्य हैं। फिनाले वीक से पहले घर के सबसे क्यूट कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) भी भारत लौट चुके हैं। अब्दू खासतौर पर बिग बॉस के फिनाले के लिए भारत आए हैं।
फिनाले पर मंडली साथ में डांस परफॉर्मेंस कर सकती हैं। इसका मतलब है कि एमसी स्टैन, शिव ठाकरे, निमृत, साजिद, सुंबुल, अब्दू साथ में परफॉर्म करेंगे। फैंस के लिए मंडली को साथ में देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है। अब्दू के म्यूजिक वीडियो प्यार को यूट्यूब पर 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पहली बार अब्दू ने हिंदी और पंजाबी में गाया है।
फिनाले में होगा मंडली का धमाकेदार डांस
अब्दू न्यूयॉर्क ट्रिप से हाल ही में वापस आए है। अब्दू जून या जुलाई में बिग ब्रदर में नजर आ सकते हैं। बिग ब्रदर में अब्दू को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बिग ब्रदर में जाने से पहले अब्दू कुछ और हिंदी म्यूजिक वीडियो में नजर आ सकते हैं। अब्दू इसके अलावा सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आ सकते हैं। अब्दू को एक बार फिर बिग बॉस के फिनाले में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।बिग बॉस से अब्दू को घर-घर में पहचान मिली। उन्होंने शो में दिखाया कि घर में बिना लड़े- झगड़े भी रहा जा सकता है। सिर्फ जनता के ही नहीं, अब्दू कंटेस्टेंट्स के भी चहेते सदस्य थे।
