Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का फिनाले (Bigg Boss 16 Finale) 12 फरवरी को टेलीकास्ट किया जाना है। अब बिग बॉस सीजन 16 का आखिरी हफ्ता चल रहा है। जिसके साथ ही बिग बॉस फिनाले का उल्टा काउंटडाउन भी अब शुरू हो गया है। इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन के जरिए एक कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाला है। जिसके बाद टॉप-5 कंटेस्टेंट का चुनाव भी पूरा हो जाएगा। बिग बॉस का यह मिड वाीक एविक्शन काफी खास होने वाला है। इस बार खुद दर्शक ही घर में एंट्री लेने वाले हैं, जिसके बाद लाइव वोटिंग के द्वारा एक कंटेस्टेंट को एविक्ट किया जाएगा। लाइव दर्शकों को इम्प्रेस करने के लिए कंटेस्टेंट को कुछ ना कुछ करना होगा। बिग बॉस का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें ऑडियंस को अपनी तरफ करने के लिए प्रियंका चौधरी से लेकर एमसी स्टैन तक हर कोई जी-जान लगा रहा है। इसके बाद ऑडियंस को वोट डालते हुए भी देखा जा सकता है।
Bigg Boss 16 Mid Week Eviction
निमृत कौर आहलूवालिया होंगी बाहर
बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट के अनुसार इस मिड वीक एविक्शन में निमृत कौर आहलूवालिया शो से बाहर होने वाली हैं। लाइव वोटिंग के दौरान टीवी एक्ट्रेस निमृत कौर आहलूवालिया को दर्शकों के सबसे कम वोट मिलते हैं। बता दें कि इस मिड-वीक एविक्शन के लिए बिग बॉस के घर में मुंबई और पुणें से दर्शकों ने एंट्री ली है। इस बीच घरवालों को अपनी परफॉर्मेंस से ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को इम्प्रेस करना है। इसके साथ ही प्रियंका चौधरी प्रोमो में दर्शकों को अपनी धाकड़ जर्नी के बारे में बता रही हैं, तो शालीन भनोट और अर्चना गौतम डांस करते दिख रहे हैं।
Exclusive and Confirmed, Yes #NimritKaurAhluwalia is eliminated from the house on Audience votesRetweet if Happy undefined
— ANI (@ANI) Feb 5, 2023
Mid-Week Elimination Twist#BiggBoss16 audience from #Mumbai and #Pune (Marathi) went inside the house, There will… t.co/ljv4t2z8Up
— ANI (@ANI) Feb 5, 2023
निमृत के सफर पर उठे सवाल
बिग बॉस 16 में निमृत कौर आहलूवालिया के सफर पर भी काफी सवाल उठ रहे हैं। दर्शकों का मानना है कि उन्हें बस कलर्स के फेस के दम पर ही यहां तक आने दिया है। उन्होंने पूरे सीजन में कुछ नहीं किया। केवल कप्तानी के समय पर ही वह नजर आती हैं।
