Bigg Boss 16 का कौन होगा आखिरी कैप्टन? टास्क में भिड़े Priyanka Choudhary-Shalin Bhanot

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 30, 2023, 06:53 PM IST

​bigg boss 16 episode latest promo : बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में सिर्फ दो हफ्ते बचे हैं। दर्शकों के लिए बिग बॉस का शो और भी रोमांचक होने वाला है। जबकि घर की मजबूत दावेदार में से एक टीना दत्ता शो से बाहर हो चुकी हैं। अब फिनाले से पहले एक और कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाला है।

bigg boss 16 latest promo : बिग बॉस 16 के आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स टिकट टू फिनाले के टास्क के दौरान एक-दूसरे से भिड़ेंगे। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें बिग बॉस घोषणा करते हैं कि जो भी चुनौती जीतेगा वह घर का आखिरी कप्तान होगा। इतना ही नहीं वही कंटेस्टेंट ट्रॉफी के दावेदारों में से एक होगा। बिग बॉस ने उन्हें एक-दूसरे के जीवन को नियंत्रित करने का मौका दिया। बिग बॉस-16 के प्रोमो में निमृत कौर अहलूवालिया ने प्रियंका चाहर चौधरी की कैसेट जलाकर उनको इस दावेदारी से बाहर किया।

bigg boss promo

निम्रत कहती हैं, 'तो बिग बॉस में प्रियंका की कैसेट को उड़ाना चाहूंगी। उन्होंने कहा था कि शालीन के बारे में उन्हें नहीं पता था कि उन्हें डिप्रेशन है जबकि उन्होंने इसी का इस्तेमाल नॉमिनेशन के लिए भी कहा था।' प्रियंका परेशान हो जाती है और अंत में शालीन के खिलाफ कुछ ऐसा कह देती है जिससे वह उन पर गुस्सा हो जाता है। वह उसे यह बताने की कोशिश करता है कि उसकी असली समस्या क्या है, लेकिन प्रियंका कहती है, 'मुझे आपसे नहीं जानना कि मेरी समस्या क्या है।'

End of Feed