Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 से निमृत कौर अहलूवालिया बाहर हो चुकी हैं। घर से जाते समय उन्होंने अर्चना गौतम, शालिन भनोट और प्रियंका चाहर चौधरी से कहा कि वह शिव और स्टेन को बिल्कुल परेशान न करें। वरना घर से बाहर आने पर वह उन्हें देख लेंगी। अब बिग बॉस 16 में टॉप 5 बचे हैं। यह सभी फिनाले में पहुंच चुके हैं। इसमें अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, प्रियंका चौधरी और शालिन भनोट का नाम शामिल है। अब बिग बॉस ने घर से सारे बेडरूम हमेशा के लिए बंद कर दिए हैं। घर में अब एक ही बेडरूम बचा है, यह बेडरूम 'रूम ऑफ 6' है।
bigg boss 16
इसके साथ ही शो का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बिग बॉस 16 का फिनाले 12 फरवरी को है। बिग बॉस 16 के पांचों फाइनलिस्ट से बातचीत करने और उनको एंटरटेन करने के लिए घर के अंदर कृष्णा अभिषेक पहुंचे। घर में पहुंचकर उन्होंने कंटेस्टेंट्स से काफी मजेदार बातें कीं। इस बीच उन्होंने अर्चना गौतम और शालीन भनोट पर खूब तंज कसा। शालीन भनोट पर तंज कसते हुए कृष्णा कहते हैं, 'क्या एक्टिंग करता है यार तू, ऊप्स मैं भूल गया तू ओवर एक्टिंग करता है।।'
कृष्णा ने अर्चना गौतम पर किया तंज
अर्चना गौतम पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'इन्होंने क्या सॉरी कॉर्ड खेला है।' फिर कृष्णा कहते हैं, 'वह अर्चना से सब तरफ से सॉरी बोल रहे हैं। करिश्मा की तरफ से सॉरी, गोविंदा की तरफ से सॉरी।' इसके बाद वह शिव पर भी तंज करते हैं। शिव पर टिप्पणी करते हुए कृष्णा कहते हैं, 'मंडली का नेता, ग्रुप ही नहीं है तो मुखिया किस बात का? एमसी का तो मुखिया ही कट गया है।' कृष्णा ने प्रियंका चौधरी के भी मजे लिए। उन्होंने प्रियंका पर बात करते हुए कहा, 'गांव में लोग एक दूसरे के गद्दे में घुसते हैं। ये पहली बार है जो हर किसी के मुद्दे में घुसती है।'
