Naagin 6: कलर्स टीवी का पॉपुलर शो नागिन 6 टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो को जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) मुख्य भूमिका निभा रही हैं। शो इस फरवरी के आखिरी महीने में ऑफ एयर होने वाला था। लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, नागिन 6 को एक्सटेंशन मिल गया है। शो को 2 महीने का एक्सटेंशन मिला है। तेजस्वी प्रकाश की सूत्रों के मुताबिक, नागिन 2 को 2 महीने का एक्सटेंशन मिला है और अप्रैल में ऑफ- एयर हो जाएगा।
मेकर्स ने एक नया ट्रैक पेश करने की योजना बनाई है। शो में शेषा और विशाखा को बहुत प्यार मिल रहा है। फैंस को शो का नया ट्रैक पसंद आ रहा है। दर्शकों को शो में नागलोक का ट्रैक काफी दिलचस्प लग रहा है। शो के अपकमिंग ट्रैक में पुरानी नागिनों को वापस लाया जा सकता है। शो का फिनाले वीक बहुत ग्रैड होना वाला है। तेजस्वी प्रकाश ने अपने कैरेक्टर के साथ काफी एक्सपेरिमेंट किया है। मां से लेकर बेटी तक के किरदार में तेजस्वी प्रकाश को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। फैंस को नागिन का हर अवतार पसंद आ रहा है।
नागिन 7 को लेकर भी आई खबर
पिछले दिनों खबर आई थी कि नागिन 7 की एक्ट्रेस का चुनाव भी कर लिया गया है। नागिन 7 के लिए सुंबुल तौकीर खान को लीड रोल में लेने की खबर सामने आई थी। बता दें कि एकता कपूर बिग बॉस 16 के घर में गई थीं। खबर आई थी कि यहीं से उन्होंने नागिन 7 के लीड एक्ट्रेस के रूप में सुंबुल का चुनाव किया था। फिलहाल सुंबुल तौकीर खान बिग बॉस 16 से बाहर हो गई हैं और वह टॉप 6 में भी अपनी जगह नहीं बना पाई हैं। इसके अलावा नागिन 6 की एक्ट्रेस महक अस्पताल में एडमिट थी । एक्ट्रेस को निमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था। वह आईसीयू में भी भर्ती हुई थीं। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया गया था। जब शो में शेषा उर्फ अदा खान आई थीं, तो उन्हें शो से ब्रेक दिया गया था।
