Ghum Hai kisi Ke Pyaar Mein 7 February, 2023 Full Episode: नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह का शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की रेटिंग में टॉप पर रहता है। आज के एपिसोड की शुरुआत में कमिशनर सर विराट के घर पहुंचते हैं। घर पहुंच कर कमिशनर विराट से पाखी की हेल्थ के बारे में पूछत हैं। विराट उनके आने का कारण पूछता है। कमिशनर विराट से कहते हैं कि तुम्हें मुंबई क्राइम ब्रांच ट्रांसफर किया जा रहा है। इस बात को सुनने के बाद पाखी काफी खुश होती है। वो सोचती हैं कि इससे विराट और विनायक सई से दूर रहेंगे। पाखी घरवालों को विराट के ट्रांसफर की खबर सुनाती हैं। सभी घरवाले विराट को बधाई देते हैं। पाखी कहती हैं कि विराट को इस मौके को जाने नहीं देना चाहिए। ये विनायक की पढ़ाई के लिए भी अच्छा है। अश्विनी कहती हैं कि इससे वीणू की पढ़ाई पर भी तो असर पड़ेगा।
पाखी कहती है कि ऐसा कुछ नहीं होगा। सई सवि को लेने के लिए स्कूल पहुंचती है। जहां उसे पता चलता है कि वीणू स्कूल आया था, लेकिन पाखी ने उसे सवि से बात करने के लिए मना किया था। वो विनायक को स्कूल के बैक गेट से लेकर चली जाती है। सवि सई को बताती है कि चौहान परिवार मुंबई शिफ्ट होगा। सई को महसूस होता है कि वो इस तरह से विनायक को दूर नहीं कर सकते हैं।
सई बिना किसी को बताए विनायक से मिलने चौहान परिवार पहुंच जाती है। सई विनायक को सोते हुए देखकर इमोशनल हो जाती है। पाखी भी विनायक के पास लेटी होती है। इधर विराट को सपना आता है कि सई, सवि और विनायक एक साथ है और वो सभी उसे बुला रहे हैं। विराट भी सई का हाथ थाम लेता है। इस सपने को देखकर विराट काफी खुश होता है।
