Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में आज वीकेंड का वार (Bigg Boss 16 Weekend ka Vaar) को सलमान खान (Salman Khan) नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) होस्ट करने वाले हैं। आज बिग बॉस का वीकेंड का वार बड़ा ही मजेदार होने वाला है। करण जौहर अपने तीखे सवालों से कई कंटेस्टेंट की खटिया खड़ी करने वाले हैं। इन कंटेस्टेंट में अर्चना गौतम का नाम सबसे ऊपर रहने वाला है। टॉर्चर टास्क में अर्चना गौतम ने टीम ए के ऊपर हल्दी पाउडर से लेकर जमी हुई मछली तक का यूज किया। अर्चना के इस तरह खाने की बर्बादी करना फैंस के साथ ही घर की बाकी कंटेस्टेंट को भी कतई पसंद नहीं आया है। आज वीकेंड का वार में अर्चना गौतम को इसी मुद्दे पर खरी खोटी सुनाई जाएगी। करण जौहर को इस तरह खाने की बर्बादी करना बिल्कुल पसंद नहीं आया है।
Karan Johar in Bigg Boss 16 Weekend ka Vaar
अर्चना गौतम ने मांगी माफी
वीकेंड का वार का नया प्रोमो भी जारी किया गया है, जिसमें करण जौहर, घरवालों से कई तीखे सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। इस बीच अर्चना गौतम के टॉर्चर टास्क का मुद्दा भी आज उठने वाला है। करण जौहर करते हैं, ‘तुम टॉर्चर वाले टास्क में अपना गुस्सा निकाल रही थीं, एक बार शिव ठाकरे की आंख की तरफ देखो तुम्हें खुद पता चल जाएगा। तुमने टॉर्चर टास्क में खाने की बर्बादी की है, यह बिल्कुल भी सही नहीं है।’ इसके बाद अर्चना करण से माफी मांगती हैं। जिसके जवाब में वह कहते हैं, ‘माफी से मरा हुआ इंसान जिंदा नहीं हो जाएगा।’ करण जौहर के साथ ही सोशल मीडिया पर भी अर्चना गौतम के इस तरह खाना बर्बाद करने को शर्मनाक बताया जा रहा है।
FULL PROMO#BiggBoss16 | #BB16 t.co/VKqyGCTf0K
— ANI (@ANI) Feb 2, 2023
कौन होस्ट करेगा बिग बॉस फिनाले?
रिएलिटी शो बिग बॉस 16 के बीते हफ्ते का वीकेंड का वार फराह खान ने होस्ट किया था। वहीं इस बार करण जौहर होस्ट करने वाले हैं। इस बीच फैंस सवाल कर रहे हैं कि बिग बॉस 16 का फिनाले मे अब ज्यादा समय नहीं बचा है। बिग बॉस 16 का फिनाले लगभग एक हफ्ते बाद 12 फरवरी को टेलीकास्ट किया जाएगा।
बता दें कि अभी सलमान खान बिजी डेट्स की वजह से वीकेंड का वार होस्ट नहीं कर रहे हैं, हालांकि बिग बॉस का फिनाले सलमान खान ही होस्ट करते नजर आने वाले हैं।
