Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस के घर से लीक हुई अंकित- प्रियंका की पहली फोटो, साथ में परफॉर्म करेंगे रोमांटिक डांस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 12, 2023, 12:47 PM IST

Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस के फिनाले को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। बिग बॉस के सेट से लगातार कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की तस्वीरें भी सामने आई हैं। बिग बॉस में दोनों की दोस्ती ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था।

Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले सुर्खियों में छाया हुआ है। आज शाम 7 बजे से बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले टीवी पर टेलिकास्ट होगा। फिनाले के लिए हर कोई एक्साइटेड है। फैंस जानना चाहते हैं कि किसके के सिर पर बिग बॉस का ताज होगा। फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को सोशल मीडिया पर लगातार सपोर्ट कर रहे हैं। फिनाले में पहुंचाने के लिए कंटेस्टेट ने कड़ी मेहनत की है। शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, अर्चना गौतम और एमसी स्टैन टॉप 5 कंटेस्टेंट्स हैं।

bigg boss 16 1 (1)

ankit gupta and priyanka chahar choudhary (credit pic: instagram)

बिग बॉस के सेट से लगातार कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। घर से प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की कुछ फोटोज लीक हुई हैं। फोटो में अंकित और प्रियंका साथ में नजर आ रहे हैं।

End of Feed