Bigg Boss 16 Finale: टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg boss 16) का आज ग्रैंड फिनाले है। बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले सुर्खियों में छाया हुआ है। फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विनर को लेकर तमाम अटकेल लगाई जा रही हैं। हर कोई जानना चाहते हैं कि बिग बॉस का ताज किसके सिर पर सजेगा। फिनाले एपिसोड के लिए कंटेस्टेंट्स डांस परफॉर्मेंस की तैयारियां कर रहे हैं।
बिग बॉस के घर से अब्दू रोजिक और शिव ठाकरे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। फोटो में अब्दू और शिव एक- दूसरे के गले लगते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस अब्दू और शिव की फोटोज पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।
शिव ठाकरे और अब्दू की फोटो हुई वायरल
अब्दू और शिव ने एक जैसी शर्ट पहनी है जिस पर हक से मंडली लिखा हुआ है। बिग बॉस के घर में अब्दू और शिव की जोड़ी को फैंस ने जय- वीरू का टैग दिया था। दोनों घर में अक्सर मस्ती करते नजर आते थे। शिव और अब्दू यारो दोस्ती गाने पर परफॉर्म करते नजर आएंगे। फैंस मंडली के परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मंडली के अलावा घर में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता भी परफॉर्म करने वाले हैं। दोनों की पहली तस्वीर सेट से वायरल हुई है। इसके अलावा अर्चना गौतम और शालीन भनोट भी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देंगे। बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले आज 7 बजे शुरू होगा।
घर में शिव ठाकरे, निमृत, अब्दू रोजिक, एमसी स्टैन,सुंबुल और साजिद खान साथ में रहते थे इसीलिए इनकी पूरी टीम को मंडली कहा गया था। मंडली ने घर में शुरुआत से ही अपनी टीम का साथ दिया। लेकिन साजिद खान के जाने के बाद मंडली टूट गई थी।
